NEWS

देवास जिले के ग्राम छतरपुरा में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

देवास, 13 मार्च 2023/ जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संस्था शांति स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन, जुजित्सु एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग देवास मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत छतरपुरा तहसील बागली में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 250 महिला एवं बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सीखे गए।

     सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विजेंद्र खरसोदिया एवं महिला प्रशिक्षक कुमारी रोहिणी कलम वैदेही शर्मा विनोद सोलंकी वेदांत खरसोदिया द्वारा महिलाओं को एवं बालिकाओं को गुड टच बैड टच, सिक्स सेंस देखने का नजरिया नाजुक अंगों की जानकारी एवं दुपट्टा, क्लिप, पेन, कंपाक्स, मोबाइल इत्यादि वस्तुओं को किस प्रकार हथियार बनाकर स्वयं की रक्षा की जा सकती है इसका प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button