NEWS

श्रीमती रेखा खुमान सिंह बैंस बनीं करणी सेना महिला विंग की देवास जिला अध्यक्ष

देवास
श्री राजपूत करणी सेना की संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने और महिला शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से संगठन की महिला विंग की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह मकराना एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सहेंद्र सिंह दीक्षित की अनुशंसा पर देवास जिला अध्यक्ष श्री विशाल सिंह रघुवंशी ने श्रीमती रेखा खुमान सिंह बैंस को देवास जिले की महिला विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्रीमती रेखा बैंस ने कहा कि वे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हैं और संगठन की विचारधारा व उद्देश्यों को घर-घर तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिला शक्ति के जागरण और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना तथा करणी सेना महिला विंग को और अधिक सशक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

इस मौके पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button