दीपावली पर शहर मना रहा था खुशियां, आग की लपटों के बीच दूसरों की सुरक्षा में जुटे रहे 21 कर्मवीर
दो अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाओं में पुलिस, फायर ब्रिगेड, CISF, औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारियों, नागरिकों और पत्रकारों ने संभाला मोर्चा, देवास पुलिस ने किया सम्मानित
वहीं सीआईएसएफ थाना बीएनपी से प्रधान आरक्षक रामकुमार यादव और आरक्षक घनश्याम यादव, नगर निगम फायर स्टेशन से फायरमैन अजय सोलंकी और प्रतीक शर्मा, आईसर कंपनी से डीसीपीओ राकेश कुमार और दिलीप कुमार तथा गेल गैस कंपनी से फायरमैन मनीष धाकड़ ने आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। संकट की इस घड़ी में स्थानीय नागरिक भी पीछे नहीं रहे। बड़ा बाजार निवासी सन्नी, जेल रोड निवासी अरुण और बहादुर शाह मार्ग पर अग्रवाल कोल्ड ड्रिंक्स के पास रहने वाले मनीष ने भी राहत कार्य में सहयोग दिया। पत्रकार साथी अमित शर्मा, अमित बागलीकर और राशिद कौशर ने भी मौके पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
देवास पुलिस ने इन सभी 21 कर्मवीरों के साहस, तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। पुलिस का कहना है कि दूसरों की सुरक्षा के लिए अपनी त्योहार की खुशियों को पीछे छोड़ना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल है। ऐसे लोगों के प्रयासों से ही समाज में आपसी विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।
इस अवसर पर देवास पुलिस ने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान आगजनी से बचाव के लिए विशेष सावधानी रखें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दें। सहायता के लिए डायल-112 अथवा देवास पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7049125083 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने सभी कर्मवीरों के योगदान को सलाम करते हुए संदेश दिया कि आपकी सेवा हमारा गर्व और आपका समर्पण देवास का सम्मान है।


