NEWS
देवास अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमो की श्रृंखला में 100 मीटर चैम्पियनशिप एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

देवास 19 मार्च 2023/ जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 100 मीटर रेस एवं नारी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन हिन्द फौज एवं देवास जिला/कार्पोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मोनिका शर्मा, जिला सांख्यकी अधिकारी अर्चना टोकेकर, विक्रम अवार्डी रागिनि चौहान, खेल अधिकारी हेमन्त सुधिर एवं अध्यक्ष सुरेश शर्मा उपाध्यक्ष कुमेर सिंग वर्मा कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहें।







