NEWS
भाजपा ने महेश पाटीदार को सोनकच्छ विधानसभा का प्रभारी बनाया

देवास। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार को सोनकच्छ विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव और विधायक राजेश सोनकर ने आदेश जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला पाटीदार की वर्षों की निष्ठा और संगठनात्मक कार्यशैली की मान्यता के रूप में लिया गया है। भाजपा में उनकी पहचान एक अनुशासित और पूर्णकालिक कार्यकर्ता की रही है, जिन्होंने हर स्तर पर जिम्मेदारियों को सफलता के साथ निभाया है।
महेश पाटीदार की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। पार्टी का मानना है कि इस निर्णय से सोनकच्छ विधानसभा में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।




