Uncategorized

देवास पदोन्नति होने पर चार आबकारी अधिकारियों को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने स्टार लगाकर किया सम्मानित !

कार्यवाहक उच्च पद पर पदोन्नत होकर बने सहायक जिला आबकारी अधिकारी

देवास देवास जिले में लंबे समय से सेवाएं दे रहे चार आबकारी उपनिरीक्षकों को कार्यवाहक उच्च पद पर पदोन्नति देते हुए सहायक जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है। पदोन्नति पाए अधिकारियों में विजय कुचेरिया, राजकुमारी मंडलोई, निधि शर्मा और हर्षलता मंडलोई शामिल हैं। विजय कुचोरिया जिला बुरहानपुर में पदस्थ किये गये है

देवास में आबकारी विभाग की विभिन्न जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने वाले इन अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में कई अहम कार्रवाइयों और प्रशासनिक सख्ती के लिए पहचान बनाई थी। अब विभाग ने उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें उच्च दायित्व सौंपा है। बुरहानपुर जैसे सीमावर्ती और चुनौतीपूर्ण जिले में इनकी पदस्थापना को विभागीय रणनीति के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद देवास में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जल्द ही नए अधिकारियों की नियुक्ति की संभावना जताई जा रही है। उधर, पदोन्नति पाए अधिकारियों को देवास के प्रशासनिक और विभागीय अधिकारिय मंदाकिनी दीक्षित प्रेम यादव डीप सिंह कैलाश जामोद किशोर सिसोदिया आदि ने शुभकामनाएं दी हैं

Back to top button