NEWS

देवीकुलम कॉलोनी की नई कार्यकारिणी गठित, समस्याओं के निराकरण पर रहेगा फोकस

देवास। देवीकुलम कॉलोनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजवीर सिंह भदौरिया को अध्यक्ष, कमल सिलोरिया को सचिव तथा मनोज को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी गठन के दौरान कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष राजवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं के समाधान, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा रहवासियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कॉलोनी की सुंदरता और विकास के लिए सभी निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए सामूहिक सहभागिता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह राठौर को पुलिस विभाग में पदोन्नति मिलने पर उनका स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई कार्यकारिणी के गठन पर कॉलोनीवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पहलवान सिंह, दिनेश कुमावत, मुकेश सिलोरिया, शिवपाल सिंह चौहान, रूपेश व्यास, महेश कारपेंटर, मदनलाल, नानूराम, जीवन सिंह, विक्रम सिंह बैस, नेपाल सिंह, महेंद्र रावत, पवन बागानिया सहित अन्य रहवासी मौजूद रहे।
उक्त जानकारी कॉलोनी के मीडिया प्रभारी राजपाल सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button