NEWS

राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूर हित के संकल्प के साथ भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस

देवास। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को जिले में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गजरा गियर कंपनी से भव्य रैली निकाली गई। रैली को प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के समापन के बाद भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं राष्ट्रऋषि संत दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ एवं जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने किया।
मुख्य अतिथि एवं बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूर हित को सर्वोपरि मानने वाला गैर-राजनीतिक श्रमिक संगठन है। संगठन भारतीय संस्कृति, श्रम सम्मान और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ कार्य करते हुए शोषणमुक्त एवं समरस समाज की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धनंजय गायकवाड़ ने की। मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठन की कार्यप्रणाली, श्रमिक अधिकारों और सामाजिक दायित्वों पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राजू लोधी, ओमप्रकाश रघुवंशी, शिवनारायण संघवी, दिलीप तिवारी, देवी सिंह, जसवंत सिंह, दिलीप सोनी, नारायण वर्मा, प्रवीण मिश्रा, सुनील पटेल, कुलदीप राजपूत, श्रीराम कुमावत, माखन सिंह धाकड़, दामोदर राव जाधव, प्रमोद त्रिपाठी, अशोक भोपते, जीवन सिंह मेहरा, कमलेश यादव, रतनलाल मालवीय, विक्रम गौड़, शंकर राव, नरेंद्र मिश्रा, दागा पाटिल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button